पेज

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

विश्व हृदय दिवस विशेष ❤️

 



आज विश्व हृदय दिवस है… ❤️


तो आज थोड़ा सा मेरी सुनिए और दिल को थोड़ी तवज्जो दे दीजिए।बेचारा सालों से हमारी हर बेवकूफी सहता है,हर तनाव झेलता है, हर चिंता पचाता है…कभी किसी के लिए धड़कता है..... कभी किसी की बेरुखी में टूटता है.....और कभी किसी के दिए दर्द पर चुपचाप कहता है कि “भाई… अब तो रिपेयरिंग की जरूरत है” 😏

हम भी बड़े कमाल के लोग हैं। दूसरों को सलाह देते हैं.... दिल बड़ा रखो। लेकिन अपने दिल के लिए न समय है, न नींद का हिसाब, न खाने की फिक्र, न व्यायाम की आदत।हाँ, तनाव लेने में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। 😂

दिल की सेहत की याद भी तब आती है,

जब डॉक्टर कहता है .....अब आपके दिल को खोलना पड़ेगा।....मेरा मतलब ओपन हार्ट या हार्ट सर्जरी। 

तो आज दिल से एक वादा कीजिए…

दिल खोलकर जिएँ, खुलकर हँसें, खुशियाँ बाँटें, गिले-शिकवे कम करें और अपने दिल के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

क्योंकि…

दिल खोलकर जीना बहुत अच्छी बात है,

मगर जीने के लिए दिल खुलवाना पड़े,

ये ऑफर किसी को नहीं चाहिए😂😂 😜

और हाँ…

दिल आपका है, इसे दूसरों के हवाले करने से पहले थोड़ा अपने हिस्से में भी रखिए।

Happy World Heart Day ❤️

#ब्रह्मनाद 

#डॉ_मधूलिका 

कोई टिप्पणी नहीं: