पेज

सोमवार, 30 अप्रैल 2012

कुछ इस तरह

                   

ख्वाब रुकेंगे इन् पलकों में ,उस ओस की तरह...
बिखरेंगे भी तो फैलेंगे ,वो नमी की तरह ...//१//

कभी उलझे ,कभी सुलझे , कटेंगे पल इस तरह ..

कभी लगे नीम ,कभी शहद की मिठास की तरह ..//२//



जिंदगी फिर गुलज़ार होगी ,इन मौसमों की तरह ,

पतझड़ आएँगे भी तो सावन की ,सुगबुगाहट की तरह..//३//



कर रहे हैं जिंदगी पर , यकीं हम कुछ इस तरह...
कि रात भी आती है .... नयी भोर की आहट की तरह ...//४//

(मधुलिका )